शहीदों की गौरव गाथा और जन गण मन से गूंजा मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती
बलिया : मानस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती में लोकतंत्र के महापर्व 77 वें गणतंत्र दिवस पर जन गण मन के बीच शान से झंडा फहराया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान व्यक्ति की गरिमा की रक्षा के साथ मौलिक अधिकार भी सुनिश्चित करता है। इनके अधिकारों का रास्ता कर्तव्य पालन के मार्ग से होकर जाता है। उसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन हमारा राष्ट्र गणतंत्र बना था।
गणतंत्र दिवस का यह दिन खास महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भारत के संविधान लागू होने की याद दिलाता है। यह देश की स्वतंत्रता,समानता और न्याय के जीत का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों को याद दिलाता है। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देश भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा ने 77 गणतंत्र दिवस पर आए हुए सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट : त्रयंबक पांडेय गांधी








No comments