शहीदों की गौरव गाथा और जन गण मन के बीच द होराइजन स्कूल, त्रिकालपुर में शान से लहराया तिरंगा
गड़वार(बलिया) द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर,गड़वार में लोकतंत्र के महापर्व 77 वें गणतंत्र दिवस पर जन गण मन के बीच शान से झंडा फहराया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान व्यक्ति की गरिमा की रक्षा के साथ मौलिक अधिकार भी सुनिश्चित करता है। अधिकारों का रास्ता कर्तव्य पालन के मार्ग से होकर जाता है। प्रधानाचार्य एस. सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन हमारा राष्ट्र गणतंत्र बना था। गणतंत्र दिवस का यह दिन खास महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भारत के संविधान लागू होने की याद दिलाता है। यह देश की स्वतंत्रता,समानता और न्याय के जीत का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों को याद दिलाता है। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देश भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय




No comments