एपेक्स स्कूल बभनौली में वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, 17 से 19 फरवरी तक चलेगा
गड़वार (बलिया) क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में खेल महोत्सव का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया जा रहा है। यह खेल महोत्सव 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 19 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि आचार्य राहुल उपाध्याय (प्रबंधक एवं ट्रस्टी जंगली बाबा सेवा धाम ट्रस्ट) के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य राहुल उपाध्याय तथा विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय जी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण,अंग वस्त्र,पुष्प गुच्छ और बैज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाग ले रहे गंगा, यमुना,सरस्वती और नर्मदा सदन के प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि जी ने क्रिकेट मैच में प्रतिभाग कर रहे सरस्वती सदन और यमुना सदन के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। खेल महोत्सव के संयोजक और विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अतिथि गण का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments