सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल
मनियर बलिया। मनियर इंटर कॉलेज के गेट के पास सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति सरवार कक्करघट्टी निवासी पारस गोंड़ (उम्र लगभग 65 वर्ष) घायल सोमवार शाम साढ़े चार बजे हो गया ।आस पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर ले गए जहां पर इलाज चल रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पारस गोंड़ सड़क पर जा रहे थे तबतक एक तेज रफ्तार वाहन ने मनियर इंटर कॉलेज के सामने उन्हें टक्कर मार दी। जोरदार धक्के से वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह चोटिल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर चल रहा है । पारस के परिजनों ने सभी का आभार जताया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हल्की चोट आई है । इलाज चल रहा है।
मनु तिवारी


No comments