रेलमंत्री द्वारा हाल्ट घोषित रेवती को पूर्ण स्टेशन का दर्जा की स्वीकृति किए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष
रेवती (बलिया) छपरा बलिया रेल खंड पर स्थित रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट से पूर्ण ब्लाक स्टेशन की स्वीकृति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किए जाने से अब यात्री सुविधा विस्तार की क्षेत्रवासियों में आस जगी है। सांसद नीरज शेखर के 15 दिसंबर 2025 के पत्र को संज्ञान में लेते हुए माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह स्पष्ट रूप से पुष्टि कर दी गई है कि हाल्ट घोषित रेवती को उन्नत कर ब्लाक स्टेशन की स्वीकृति प्रदान की गई है। ब्लाक स्टेशन पूर्ण नियंत्रण वाला स्टेशन होगा जहां तीन अतिरिक्त रेलवे ट्रैक, कंम्पयूटरीकृत टिकट, सिंगल व्यवस्था सहित अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
स्टेशन बहाल करो संघर्ष समिति व व्यापार मंडल रेवती के संयुक्त तत्वावधान में 20 अक्टूबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक लगातार 71 दिनों तक डेरा डालो घेरा सर्वदलीय जनआंदोलन चलाया गया। सांसद राज्यसभा नीरज शेखर, सांसद सलेमपुर रामाशंकर विद्यार्थी तथा सांसद बलिया सनातन पांडेय के निरंतर प्रयास और पहल से पूर्ण ब्लाक स्टेशन की उपलब्धि प्राप्त हुई है। बजट आवंटन के पश्चात अब अब रेवती रेलवे स्टेशन पर तेजी से यात्री सुविधा विस्तार कार्य शुरू हो जाऐगा।
हाल्ट से स्टेशन बहाल करने के लिए 71 दिनों तक चले जन आंदोलन मे स्टेशन बहाल करो संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय, ओम प्रकाश कुंवर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी सुनीता पांडेय,महाबीर तिवारी, पप्पू पांडेय,अरूण कुमार लोहिया,विरेश तिवारी, श्रीभगवान यादव आदि लोगों की सहभागिता रही। रेल मंत्री द्वारा पूर्ण ब्लाक स्टेशन का दर्जा प्रदान किए जाने से क्षेत्रवासियों में अपार हर्ष व्याप्त है।
पुनीत केशरी




No comments