Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सास - बहू को मारा चाकू, मुकदमा दर्ज




 बलिया। जमीनी विवाद में हुई जमकर मारपीट सास बहू को चाकू मार कर किया घायल,दो महिला समेत चार पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

  रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में कृष्णा यादव अपने पड़ोसी बेचू यादव से एक लाख रुपये कट्ठा के हिसाब से सात कट्ठा जमीन लेकर मकान बनाए थे। बाद में पैसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी क्रम में बुधवार को हुई मारपीट में बेचू यादव की पत्नी रूनी यादव व उनकी बहू को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। रेवती पुलिस ने अपराध संख्या 38/2026 धारा115(2),118(1),351(3) के तहत कृष्णा  यादव, सरोज यादव, मीना देवी व काजल कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।



By- Dhiraj Singh

No comments