Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चार दिन बाद अन्न जल ग्रहण किये स्वामी हरिहरानंद जी महाराज, जानें क्यों त्यागें थे अन्न जल

 



बलिया : हरिनाम संकीर्तन के आयोजनों की संख्या कम होने से खिन्न होकर पिछले चार दिनों से अन्न जल त्यागने वाले खपड़िया बाबा के कृपा पात्र सन्त शिरोमणि हरिहरानंद जी ने दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के इस वादा के बाद कि गांव गांव में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन तत्काल शुरू किया जाएगा के बाद गुरुवार को अन्न जल ग्रहण किया पिछले 72 घंटो से हरिहरानंद महाराज के अन्न जल नही ग्रहण करने से खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी । बाबा कि हजारों भक्त काफी चिंतित हो गए थे। गुरुवार की सुबह बैरिया, चांदपुर, श्रीपालपुर, दोकटी, सोनबरसा, रामनगर, बिगहि, बहुआरा, चरजपुरा, दलनछपरा, गोपालनगर, गोपालपुर सहित कुल 32 गांवो के सैकड़ों धर्मानुरागी बाबा के संकीर्तन नगर स्थित आश्रम पर एकत्र होकर बाबा को भरोषा दिया कि उक्त 32 गांव में तत्काल हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा वहीं क्षेत्र के अन्य गांवों के मठ मन्दिरो पर हरिनाम संकीर्तन शुरू कराया जाएगा। धर्मानुरागियों के आग्रह पर स्वामी हरिहरानंद जी ने 4 दिन बाद गुरुवार को अन्न जल ग्रहण किया।


By- Dhiraj Singh

No comments