महाशिवरात्रि, रमजान पर्व पर गड़वार थाने में हुई शांति समिति की बैठक,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की
गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को महाशिवरात्रि और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी हितेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान,विशिष्ट जन, जन प्रतिनिधि और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पर्वों को को आपसी प्रेम,भाईचारे और सहयोग के साथ मनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने,अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अराजकता, उपद्रव या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे,ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सके। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments