Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

यूनिफाइड इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में द होराइजन स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन




गड़वार(बलिया) यूनिफाइड काउंसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यूनिफाइड इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में द होराइजन स्कूल, गड़वार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्रा इशिता तिवारी ने 360 वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। वहीं अनुकल्प एवं फरहान ने 491वीं रैंक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त कक्षा एक की हिफाजा जुनैद ने 1069 वीं रैंक,कक्षा पांचवीं की मैरा तहरीन ने 715 वीं रैंक,कक्षा पांचवी की धान्या ने 1892 रैंक,राज नंदनी ने 1901वीं रैंक तथा कक्षा आठवीं की अंबिका सोनी ने 487 रैंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।सभी गोल्ड मेडल विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. सिंह ने प्रार्थना सभा में मेडल एवं प्रमाण- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments