Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अनुपम जायसवाल ने नवांगतुक थानाध्यक्ष का कार्य भार किया ग्रहण



रेवती (बलिया) दोकटी से स्थानांतरित होकर आए अनुपम जायसवाल ने रेवती थाना के नवांगतुक थानाध्यक्ष का कार्य भार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व स्थानांतरित निवर्तमान थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह को थाना के स्टाप व गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। कार्यकाल में जनता का जो स्नेह मिलता है। वह सम्मान से बढ़कर है। इस दौरान उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, झूना सिंह, कपिल देव,हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह कुशवाहा, सुभाष गुप्ता आदि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



पुनीत केशरी

No comments