Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुआ संपन्न





गड़वार(बलिया) अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा गड़वार ब्लॉक क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। यात्रा का कोपवा,जिगनी, कर्ची,कनैला, गड़वार,बड़सरी, शाहपुर सहित अनेक गांवों में भव्य स्वागत किया गया। स्थान-स्थान पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, आरती एवं मंगलगीतों के साथ ज्योति कलश का अभिनंदन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

वहीं मंगलवार की संध्याकाल में गड़वार में विमल गुप्ता के आवास पर भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीपों की दिव्य आभा एवं वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

विशेष आकर्षण के रूप में धनु गुप्ता द्वारा तैयार कराया गया “गायत्री ज्ञान रथ” (ई-रिक्शा) का विधिवत पूजन कर उसे ज्ञान यज्ञ के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। यह ज्ञान रथ क्षेत्र में गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों एवं युग संदेश के प्रसार का माध्यम बनेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे,जिला समन्वयक रविंद्र पांडेय,गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से अरुंधति गुप्ता,उषा सिंह, दुर्गावती देवी,गायत्री देवी,कंचन उपाध्याय ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ज्योति कलश यात्रा के साथ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य टोली नायक बैजनाथ, घनश्याम कर्मयोगी, अवधेश सिंह एवं रथ सारथी श्रीपाल  ने गुरुदेव के युगनिर्माण संदेश को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुँचाया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments