मनियर इंटर कॉलेज के सेवा निवृत्त वरिष्ठ शिक्षक जगदीश राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मनियर, बलिया। मनियर कस्बा के वार्ड न०7निवासी व स्थानीय मनियर इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अध्यापक जगदीश राय (उम्र लगभग 80 वर्ष) का बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनके आवास पर हृदय गति रूकने से निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे। जगदीश राय गणित के कुशल शिक्षक के रूप में क्षेत्र में विख्यात थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।जगदीश राय ने अपने पीछे इकलौते पुत्र अशोक कुमार सिंह, दो पुत्रियां गीता और रीता सहित समस्त परिजनों को छोड़ दिया। उनकी पत्नी लाल मुनी देवी का लगभग 5 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनका अंतिम दाह संस्कार मनियर परशुराम स्थान के पीछे मुक्तिधाम पर संपन्न कराया गया।मुखाग्नि उनके एकलौता अशोक सिंह ने दी। शिक्षाविद् जगदीश राय का जन्म बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त की और बाद में मनियर इंटर कॉलेज में गणित के अध्यापक के रूप में कार्यरत रहे। उनकी शिक्षण शैली सरल और प्रभावी थी, जिससे सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और क्षेत्रीय विकास में योगदान देते रहे। ग्रामीण स्तर पर शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका सराहनीय रही। लोगों ने बताया कि जगदीश राय मनियर इंटर कॉलेज संस्थान के प्रखर शिक्षक थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। परिजनों ने बताया कि वे हृदय रोग से पीड़ित थे और हाल ही में उनकी हालत अधिक बिगड़ गई थी। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।क्षेत्रवासी जगदीश राय को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मनु तिवारी


No comments