Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समाजसेवी राणा प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर विभिन्न दलो के नेताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि



 

रेवती (बलिया) नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी समाजसेवी राणा प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा पुष्पांजलि के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह "गुड्डू", समाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरबीएन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा यादव "दाढ़ी", डॉ. एस बी यादव आदि ने स्व: सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों सहित आजीवन गरीब, मजलूमों के लिए समर्पित रहने वाला व्यक्ति बताया। समारोह से पूर्व उनके द्वय पुत्र भाजपा नेता मांडलू सिंह व मानू सिंह द्वारा रामचरित मानस का पाठ आयोजन के साथ सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया गया।






पुनीत केशरी

No comments