Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के चोरी हुए सरिया को पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गया बरामद




रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के चुराये गए 30 अदद सरिया (छड़) को 24 घंटे में अभियुक्त सहित बरामद किया गया है। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि कंचनपुर के समीप से सटे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए रखें गए 30 अदद सरिया मंगलवार को दिन में अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर धनजीत सिंह द्वारा इस संबंध में स्थानीय पुलिस को  अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा मामले की प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। बुधवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर उप निरीक्षक झुन्ना सिंह द्वारा बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव निवासी मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अन्यत्र छिपाकर रखें गए सरिया को बरामद किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया गया।



पुनीत केशरी

No comments