शौच के लिए गई किशोरी के साथ गैंग रेप,चार नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज,पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम व फारेंसिक टीम के साथ पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 15 फरवरी की देर शाम को उसकी नाबालिग पुत्री शौच करने खेत की तरफ गई थी। जहां पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ युवकों ने मिलकर जबरदस्ती सामुहिक दुष्कर्म किया। बताया कि दो दिनों तक उसकी पुत्री डर के मारे किसी से बताई नही। हिम्मत जुटाकर किसी तरह उनकी पुत्री बुधवार को अपने परिजनों से बताई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। इस बाबत थाना प्रभारी हितेश कुमार सिरोही ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments