दिव्य ज्योति कलश यात्रा रथ का गायघाट में वेदमन्त्रोचर के साथ किया गया स्वागत
रेवती (बलिया) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 75 जनपदों के भ्रमण के क्रम में निकलें दिव्य ज्योति कलश यात्रा रथ गुरुवार को गायघाट पहुंचा। समाजसेवी संजय सिंह के आवास पर आरती व वेदमन्त्रोचर के साथ स्वागत किया गया।
दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा के जिला प्रभारी विजेन्द्र नाथ चौबे ने बताया कि शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 10 जून 2025 को कलश यात्रा का जुलूस हरिद्वार से काशी जौनपुर, गाजीपुर के रास्ते 8 फरवरी 2026 को बलिया जिले में प्रवेश किया। विभिन्न ब्लाकों के भ्रमण के क्रम में बुधवार को रेवती कस्बे के उत्तर टोला रामकवल पांडेय के द्वार पर पूजन ,आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुवार को गायघाट में पूजन के पश्चात बैरिया, मुरली छपरा,दुबहड ब्लाक होते हुए मऊ जिले के लिए प्रस्थान करेगा। इस दौरान वैजन्ती सिंह,पूनम सिंह, आचार्य घनश्याम,विशाल पतिराज,जय प्रकाश,राजेश शास्त्री, अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments