Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत, मनियर पुलिस ने बिहार सीमा बताकर शव कब्जे में लेने से किया इन्कार

 


मनियर (बलिया): होली के दिन बुधवार मनियर बाजार करने आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत मनियर पुलिस ने शव लेने से किया इनकार। बिहार प्रांत के सीवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दियरा टुकड़ा नंबर-1 गांव की रीता देवी (50) पत्नी स्वर्गीय भीम राजभर की होली के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई।यह गांव भौगोलिक रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर से मात्र एक किमी दूर एवं सरजू नदी के दक्षिणी पार स्थित है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं व बाजार हेतु मनियर पर ही निर्भर हैं।बुधवार सुबह करीब 10 बजे रीता बाजार के लिए मनियर आ रही थी कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल रीता मौके पर छटपटाने लगी। उपस्थित लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मनियर थाने की पुलिस भी पहुंची। लेकिन जब जांच पड़ताल की तो घटनास्थल बिहार प्रांत के सीवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र में पड़ा। पुलिस बिहार पुलिस को सूचना देने को कह कर वापस लौट गई। देर शाम 4:00 बजे बिहार पुलिस दरौली-पीपा पुल होते हुए घटनास्थल पहुंची, शव कब्जे में लेकर चली गई ।मृतका के दो बेटे मंगरु (18), गुलाब (16) व विवाहित बेटी पूजा (21) हैं। पिता की करीब 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। नदी के कारण गांव का झुकाव यूपी की ओर अधिक है, फिर भी पुलिस सीमाओं में उलझी। स्थानीय वासियों ने सीमावर्ती समन्वय की मांग की। असांव थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि ग्रामीण मृतका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची जब घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तो वह सीवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र का था।

*सीमांत गांव की होली काली* वाहन की चपेट में मां की भी  मौत। पिता की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। जवानी की दहलीज पर खड़े बच्चों का सहारा छिन गया‌ ।सरजू नदी के दक्षिणी तट पर बसे बिहार के सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर-1 गांव का मन भारी शोक में डूबा है। यूपी के बलिया जनपद के मनियर थाने से मात्र डेढ़ किमी दूर यह गांव नदी के कारण बिहार से कम, यूपी से अधिक जुड़ा है। बाजार, स्वास्थ्य व रोजगार हेतु मनियर ही सहारा। असांव थाने से बाई रोड देवरिया के वाया भागलपुर पुल से 120 किमी व दरौली-पीपा पुल से 15 किमी दूर यह गांव है। नदी मार्ग का कोई साधन नहीं।होली के पावन पर्व पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे रीता देवी (50), पत्नी स्वर्गीय भीम राजभर बाजार के लिए मनियर आ रही थीं। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। शायं करीब 4:00 बजे बिहार पुलिस पीपा पुल होते शव लेकर गई। दो बेटे मंगरु (18), गुलाब (16) व विवाहित पुत्री पूजा (21) मां के सहारे थे। जवानी की दहलीज पर पहुंचे बच्चों पर दुविधा छाई। नदी के पार बसे ग्रामीणों ने पुलिस समन्वय व सड़क सुरक्षा की मांग की। असांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। होली का रंग काला हो गया।



मनु तिवारी

No comments