Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

असंतुलित होकर बाईक पलटने से तीन घायल



रेवती (बलिया) सहतवार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास शुक्रवार की साम असंतुलित होकर बाईक पलट जाने के कारण बांसडीह रोड थाना क्षेत्र सेरिया निवासी तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी रेवती पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 सेरिया गांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डु, 35 वर्षीय ओम प्रकाश पासवान व 55 वर्षीय सरल पासवान सहतवार से एक ही बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। क्रासिंग गेट के पास ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई। आस पास के लोगों के सहयोग से तीनों को सीएचसी रेवती भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।



पुनीत केशरी

No comments