पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किया चालान न्यायालय
रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय बाल अपचारी ने शारिरिक संबंध बनाया था। इस संबंध में युवती ने गुरुवार 19 मार्च को थाना में तहरीर दी थी। शुक्रवार 20 मार्च को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक गौतम सरोज ने नारायणगढ़ निवासी सामू गोंड को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया तथा नियमानुसार न्यायालय चालान भेज दिया।
पुनीत केशरी


No comments