Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिव ही सृष्टि के आधार हैं,उनके स्मरण मात्र से ही जीवन के कष्ट दूर हो जाते : अंजनी दास



गड़वार(बलिया) क्षेत्र के श्री जंगली बाबा धाम गड़वार पर शुक्रवार को विशाल शिव गुरु महोत्सव का आयोजन श्री जंगली बाबा धाम के सेवक व भाजपा के मंडल महामंत्री सतीश उपाध्याय द्वारा कराया गया। महोत्सव को संबोधित करते हुए शिव गुरु धाम रौजा(गाजीपुर)धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक अंजनी दास महाराज ने कहा कि शिवके औघड़दानी स्वरूप से धन,धान्य,संतान, संपदा आदि प्राप्त करने व्यापक प्रचलन है,तो उनके गुरू स्वरूप से ज्ञान भी क्यों नही प्राप्त किया जाए। किसी संपति या संपदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिव जगत गुरू है अत एव जगत का एक-एक व्यक्ति चाहें वह किसी धर्म,जाति, संप्रदाय,लिंग का हो, शिव को अपना गुरु बना सकता है। शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा भिक्षा की आवश्यकता नही है। केवल यह विचार कि शिव मेरे गुरु है शिव की शिष्यता की स्वमेव शुरुआत करता है। इसी विचार का स्थाई होना हमको आपको शिव का शिष्य बनाता है।कहा कि शिव ही सृष्टि के आधार हैं,उनके स्मरण मात्र से ही जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं।साथ ही उनके द्वारा भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया।प्रवचन के उपरांत उन्होंने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी,जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।श्रद्धालु महिलाएं झूमती नजर आईं।पूरा वातावरण शिवमय हो गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,टुनटुन उपाध्याय,शम्भू नाथ वर्मा,अजय सिंह,अर्चित पटेल,करन साहनी,सचितानन्द सिंह,धनशेर वर्मा,वीरेंद्र राम,रिंकू उपाध्याय, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments