नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो समाज स्वतःप्रगति के पथ पर होता है अग्रसर : उपेन्द्र तिवारी
गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं विकास निगम द्वारा संचालित पीएम ग्रांट इन एड प्रशिक्षण केंद्र के भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मातृ शक्ति के उत्साह और आत्म विश्वास ने यह स्प्ष्ट कर दिया है कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो समाज स्वतः प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हमारी बहनें और बेटियां न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि आत्म निर्भर भारत के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। पूर्व मंत्री ने उपस्थित महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्व रोजगार अपनाने,नवाचार करने और अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान ट्रेनर व महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता वर्मा,भाजपा के गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,सचितानन्द सिंह,रिंकू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments