मां कामख्या मंदिर से नवचंडी पाठ के निमित्त निकली भव्य कलश यात्रा
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के नारायनपाली स्थित माँ कामाख्या मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित नवचंडी पाठ के निमित्त गुरुवार को सुबह भव्य कलश यात्रा श्रद्धालुजनों द्वारा श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली गई।बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं,पुरुष व बालक,बालिकाएं कलश यात्रा में भजन-कीर्तन करते व माता के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए,जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।आचार्य नीरज पांडेय,सुनील पांडेय,स्वास्तिक पांडेय,मुख्य यजमान हृदयानन्द दुबे व रविशंकर दुबे सपत्नीक सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments