द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, अव्वल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित द होराइजन स्कूल,त्रिकालपुर,गड़वार में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कक्षा में प्रथम स्थान आने वाले (अव्वल) स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा नर्सरी के सेजल 99.4%
एलकेजी में ईशान्वी श्री 99.6%
यूकेजी से सिदरा नदीम 99%, कक्षा एक से आर्या गुप्ता 99.70 कक्षा द्वितीय,परी सिंह 99 कक्षा तीन हर्षिका वर्मा 96.64% कक्षा चार से सूर्यांश यादव 97.38% कक्षा पांचवी से अतुल प्रताप यादव 97.88 कक्षा छठवीं से आकांक्षा सिंह 93.19%कक्षा सातवीं से देवांश सिंह 96.6% कक्षा आठवीं से इफरा जोया अख्तर 99.9% कक्षा 9वीं से भक्ति गुप्ता 95.4% कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग से 11वीं सौरभ यादव 86.9 11वीं वाणिज्य वर्ग से राजश्री सिंह 90.70% छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान लाकर अपने अभिभावक का मान सम्मान बढ़ाया,वही प्रधानाचार्य नें मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रबंधक ने भी सभी बालक-बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में अलग-अलग एक्टिविटी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक व अन्य कर्मचारियों कों उत्कृष्ट कार्य के लिये विद्यालय के प्राचार्य नें स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मीनू सिंह, रूपा सिंह,शिल्पी पाण्डेय नें किया। अंत में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव नें सभी अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं कों आभार व्यक्ति किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments