Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की बड़ी मां कमला पाठक, कांग्रेस जनों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

 


गड़वार (बलिया) कस्बा क्षेत्र के खरहाटार गांव निवासी व उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक की बड़ी मां कमला पाठक का निधन सोमवार की देर शाम हो गया। वह 87 वर्ष की थी। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी जन उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को महावीर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र सुधीर पाठक ने दी। बताते चले कि वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वहीं फेफना विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू की अध्यक्षता में मंगलवार को गड़वार स्थित अजय दुबे के आवास पर शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में हीरा राम,विजयशंकर पाण्डेय,कन्हैया पाण्डेय,आयुष उपाध्याय,जयराम सिंह,सुनील राम, जिशान जावेद, तश्वौर,सुनील शर्मा, राजन सिंह,ओम प्रकाश कुशवाहा शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments