धूमधाम से मनाया गया मां कामाख्या शक्तिपीठ का पांचवां वार्षिकोत्सव,भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
गड़वार(बलिया) मीडिल स्कूल(गड़वार) के समीप स्थित मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर परिसर में कामाख्या मां की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की व मन्दिर निर्माण का पाचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर मन्दिर परिसर में पूजन,अर्चन,हवन किया गया।इस मौके पर भोर से ही माता के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।महिलाओं ने देवी गीत गाया।वहीं वृहद भंडारा भी आयोजित किया गया।हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर पुजारी राजेश,पीयूष कुमार, प्रशांत कुमार,बंटी, नंद जी सिंह,अंजनी गुप्ता,लोकनाथ,विजय प्रसाद,लल्लन गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments