नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मी के अवकाश ग्रहण करने पर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई
रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सफाईकर्मी मंगरू रावत के अवकाश ग्रहण करने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय द्वारा माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र, छड़ी, छाता देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा मंगरू रावत जब तक सेवा में रहें।अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक किया । सभी कर्मियो को इसी तरह अपना दायित्व का पालन करना चाहिए। सफाई कर्मी के विदाई के पश्चात गाजा बाजा के साथ कर्मी उसे घर तक ले गए । इस दौरान समाजसेवी राजेश गुप्ता, गोलू पटेल, सभासद मुन्ना रावत,जल लिपिक वसीम अकरम, सफाई नायक गणेश रावत, शेष नाथ साहनी आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments