बाईकों की टक्कर में दो घायल
रेवती (बलिया) रेवती बैरिया मार्ग पर गंगा पांडेय के टोला गांव के समीप बुधवार की शाम दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
बैरिया निवासी 20 वर्षीय सूरज चौहान सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी अपने फुफा 60 वर्षीय मार्कण्डेय चौहान को बाईक पर बैठा कर गांव बैरिया जा रहा था। गंगा पांडेय के टोला गांव के समीप बैरिया से रेवती आ रहे एक अन्य बाईक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर अचेत हो गए। बैरिया से रेवती आ रही डायल पीआरबी पुलिस ने दोनों को सड़क के किनारे अचेत देख कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात मार्कण्डेय चौहान को बलिया रेफर कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments