Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होली पर्व पर जमकर उड़े अबीर गुलाल



 

रेवती (बलिया) नगर क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। होली पूर्व अबीर गुलाल सहित शराब, मुर्गा, मछली की दुकानों पर काफी भीड़ रही। दिन में अपराह्न तीन बजे तक युवकों ने एक दूसरे के कुर्ता फाड़ कर जमकर रंगों की होली खेली । शाम को नगर क्षेत्र में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया । नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय के आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। होली के दूसरे दिन स्थानीय थाना पर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के साथ एस आई ऋषिकेश गुप्ता, सचिन सरोज, अविनाश त्रिपाठी,झूना सिंह, कपिल देव सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने जमकर खोली खेली


पुनीत केशरी

No comments