अफवाहों के चलते गैस एजेंसी पर प्रति दिन उपभोक्ताओं की लग रही लंबी कतार
रेवती (बलिया) अफवाहों के चलते गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की प्रति दिन लंबी-लंबी कतार लग जा रही है। सबसे अधिक ई केवाईसी व मोबाइल अपडेट कराने के चलते सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लोग एजेंसी पर जमे रहते हैं। बड़े बुजुर्ग जिनकी अवस्था 90 से ऊपर है अथवा बाहर है ऐसे उपभोक्ताओं को नाम चेंज व मोबाइल अपडेट कराने को लेकर थोड़ी दिक्कतें हो रही है। गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती पर सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। इस सेवा केन्द्र से संबद्ध लगभग 32 हजार उपभोक्ता हैं। जिनका ई केवाईसी व मोबाइल अपडेट हो गया है ऐसे लगभग 500 उपभोक्ता प्रति दिन सिलेंडर ले रहे हैं। गौतम इंडेन गैस सेवा केन्द्र रेवती के प्रबंधक राजेश गौतम ने बताया कि ई केवाईसी व मोबाइल अपडेट करने तथा भीड़ का लोड कम करने के लिए एजेंसी के गोदाम पर 6 तथा कार्यालय पर दो, कुल 8 काउंटर लगाए गए हैं। अब 12300 उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा चुका है।
पुनीत केशरी


No comments