सेवारत होमगार्ड जवान की मौत से मनियर में शोक की लहर, सांत्वना देने वालों का लगा तांता
मनियर, बलिया । होमगार्ड विभाग में बहादुरी से सेवा दे रहे जवान जगन्नाथ यादव (55) का शनिवार को मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बहदुरा गांव में कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
क्षेत्र के बहदुरा निवासी जगन्नाथ यादव होमगार्ड कंपनी मनियर में तैनात थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मऊ अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा न सके। शनिवार को उनका देहांत हो गया। शव को गांव लाने पर बीओ ओमकार यादव सहित होमगार्ड्स जवान पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और साथी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
परिजनों का दर्द देखते बन रहा था। उनकी पत्नी गिरिजा देवी का निधन पहले ही हो चुका है। इकलौते पुत्र अरविंद कुमार यादव ने सरजू नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया और मुखाग्नि दी। पुत्री माया सहित परिजन रोते-रोते बेहाल हो गए।
इस दुखद मौके पर बीओ मनियर ओमकार यादव, होमगार्ड संगठन के जिला अध्यक्ष छोटू यादव, जवान सुरेश कुमार, रामदयाल यादव, दयाशंकर यादव, महात्मा वर्मा, बृजमोहन वर्मा, सकलदीप, जीवित, नैमूल हक, रामनिवास, अमरनाथ सिंह, रमेश सिंह, लालचंद, तेज प्रताप, संतोष कुमार, बांकेलाल, रमाशंकर जायसवाल उपस्थित रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव, विश्राम यादव सहित ग्रामीण भी सांत्वना देने पहुंचे। जगन्नाथ यादव की निष्ठावान सेवा को सभी ने याद किया। विभाग ने उनके परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मनु तिवारी


No comments