Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

थानाध्यक्ष ने इस बाजार में मय फोर्स भ्रमण कर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया




रेवती (बलिया) रेवती बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से  से निजात दिलाने के लिए थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बुधवार को दिन में पुलिस फोर्स के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों तरफ चौकी, बेंच,ठेला लगा कर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने व्यवसायियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह यातायात प्रभावित न हो । यह आप सभी की जिम्मेदारी है। 

जाम से राहत दिलाने के लिए व्यापार मंडल के सुझाव पर पुलिस द्वारा रेवती बाजार में वन - वे लागू कर दिया गया है। गांधी घाट तिराहा पर प्रति दिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है। बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा एक डेढ़ फीट की जगह तीन चार फीट की चौकी बेंच से अतिक्रमण किया गया है। बड़े वाहनों के आने तथा अगल बगल ग्राहकों द्वारा बाईक खड़ी किए जाने से एकल मार्ग के चलते घंटा जाम लग जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा पूर्व में लाउडस्पीकर से लगातार तीन दिन अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है। जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के अंततः थानाध्यक्ष द्वारा अभियान चलाया गया।





पुनीत केशरी

No comments