Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

NBW के फरार आरोपी को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

 


मनियर, बलिया । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनियर पुलिस ने माननीय न्यायालय सीजेएम बलिया द्वारा जारी NBW पर फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।  मनियर की टीम ने यह सफल कार्रवाई की।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12:51 बजे उ0नि0 अच्छेलाल सरोज और हे0का0 रितेश सिंह की टीम ने एन बी डब्लू आरोपी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मंगल सोनी 32 वर्ष को उसके घर से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 565/2023 धारा 427, 323, 504, 506 भादवि के तहत NBW संख्या 2397/24 जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस टीम का यह कदम अपराधियों में भय का प्रसार कर रहा है और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मनु तिवारी

No comments