धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
मनियर, बलिया । शिक्षा क्षेत्र मनियर के स्कूल के बच्चों ने अपने अपने विधायकों में धुमधाम से मदर्स डे मनाया। क्रिएटिव किड्स प्ले स्कूल मनियर, में नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा बड़े ही धूम धाम से, भगवान का दूसरा रूप, "मां" के लिए समर्पित "मदर्स डे" सेलिब्रेट किया गया। प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर, सन् सिटी पब्लिक स्कूल पिलूई मनियर, द न्यू होराइजन एकेडमी मनियर, नोजा कान्वेंट स्कूल छितौनी मनियर आदि स्कुलो पर कुछ नन्हें मुन्ने बच्चों ने ग्रिटिंग कार्ड्स पर "मां" के सम्मान में कुछ पंक्तियां लिखकर अपना प्रेम प्रदर्शित किया था, कुछ बच्चों ने अपनी हथेलियों पर "मां" लिखा था। फिर गीत गाकर और नृत्य करके अपने अपने "मां" को अपना अथाह प्रेम स्नेह दर्शाया। कार्यक्रम की सफलता पर स्कूल के प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए अपनी स्व "मां" को याद करके भावुक हुईं। क्रिएटिव किड्स प्ले विद्यालय की शिक्षिका, अनुष्का मिश्रा प्रिया गुप्ता और अभिभावक , श्रीमती खुश्बू सिंह, श्रीमती पूजा राय भी उपस्थित रहीं।
विद्यालय के फाउंडर नीरज कुमार मिश्र ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित किए।
मनु तिवारी


No comments