Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार



रेवती (बलिया)  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा अपहरण व दुष्कर्म के दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के साथ चालान न्यायालय कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि रेवती कस्बे की वार्ड नंबर तीन निवासी एक महिला ने 14 मई 2025 को तहरीर दिया था कि उसकी पुत्री को उजियार भरौली निवासी अखिलेश कुमार बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। विवेचना के क्रम में एक वर्ष बाद खेदन चौराहा से मुखबीर की सूचना पर उप निरीक्षक सचिन सरोज मय हमराह कांस्टेबल शिवशंकर जायसवाल,अजय चौधरी, अंकित सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया। कस्बा रेवती के ही वार्ड नंबर 12 निवासी एक अन्य महिला ने 22 जून 2026 को पुलिस को तहरीर दिया था कि उसकी पुत्री को अभिषेक साहनी निवासी वार्ड नंबर 4 भगा ले गया है। मुखबिर की सूचना पर दिमागी चट्टी से अभिषेक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के साथ दोनों को चालान न्यायालय कर दिया गया।



पुनीत केशरी

No comments