आकाशीय बिजली गिरने के चपेट में आने भैंस की मौत, पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान
मनियर (बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के दियारा के इलाके में बुधवार अपराह्न आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गायघाट बहदुरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान बुधवार को अपनी भैंस को चराने के लिए मनियर दियरा के टुकड़ा नंबर-2 में ले गए थे। इसी दौरान अपराह्न करीब 3:30 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ आयी आंधी पानी में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पशुपालक हरेंद्र पासवान ने बताया कि भैंस उनकी आजीविका का प्रमुख सहारा थी और उसकी मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments