Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

  


मनियर (बलिया)। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस ने बुधवार को एक गैर-जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी थाना क्षेत्र के चोरकैन्ड (मल्हुआ) निवासी गोपाल जी गुप्ता को घर से गिरफ्तार कर थाने लायी व विधिक कार्यवाही करते न्यायालय में पेश किया  थानाअध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मनियर पुलिस ने न्यायालय जेएम द्वितीय बलिया से निर्गत एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में वारंटी गोपाल जी गुप्ता (45 वर्ष)  निवासी चोरकैंड (मल्हौवा),  को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध थाना कोतवाली बलिया में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 452, 427 एवं 379 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रामविलास चौबे, कांस्टेबल जगदीश पटेल तथा कांस्टेबल अभिषेक दूबे की टीम ने की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments