Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लापता तीन नाबालिग बच्चियां 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद




गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को एक बच्ची की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो अन्य बच्चियों के गुम होने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना गड़वार पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया और बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सुराग जुटाते हुए 24 अगस्त की सुबह करीब 9:43 बजे तीनों नाबालिग बच्चियों को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


एक किशोरी ने एटीएम से निकाले पैसे


एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा और थाना प्रभारी हितेश कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। स्कूल प्रबंधक के बताया कि तीनों बच्चियां कक्षा आठ में पढ़ती है, लेकिन शनिवार को वे स्कूल नहीं आई थीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीनों किशोरियां बलिया स्टेशन के आसपास नजर आई थीं। एक किशोरी ने अपने पिता के एटीएम से करीब दस हजार रुपए भी निकाले थे। इसी से इन बच्चियों का लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिली।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments