Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सोमवारी को मंदिर में पूजा कर घर लौट रही महिला की बाइक सवार ने ले ली जान,परिवार में मचा कोहराम




गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के हजौली-कुकरहा मार्ग पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गड़वार थाना क्षेत्र के सचित सिंह के पुरा,हजौली गांव निवासी कांति देवी (55) पत्नी स्व.राजेन्द्र सिंह

सोमवार की सुबह कुकुरहा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी गड़वार हितेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन की पहचान कर छान-बीन में जुटी है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments