मनियर थाने में 17 मुकदमाती वाहनों की होगी नीलामी
मनियर बलिया। थाना मनियर में लंबे समय से खड़े मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद बलिया के आदेश के क्रम में थाना मनियर परिसर में खड़े 17 मुकदमाती वाहनों की नीलामी 25 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। इस संबंध में थाना मनियर की ओर से नीलामी सूचना जारी कर सर्वसाधारण को अवगत कराया गया है।थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के अनुसार, उक्त वाहन 207 एमवी एक्ट से संबंधित मुकदमों में शामिल हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इन वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। थाना प्रशासन ने नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों से संबंधित नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही शामिल होने की अपील की है।थाना द्वारा जारी सूचना में नीलामी की तिथि स्पष्ट रूप से 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। नीलामी होने से थाने में लंबे समय से खड़े वाहनों का निस्तारण हो सकेगा और परिसर में भी जगह खाली होगी।
रिपोर्ट- मनु तिवारी


No comments