श्री जंगली बाबा धाम पर आयोजित 54 कुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा
गड़वार(बलिया)श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार पर पूज्यपाद संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा परिनिर्वाण शताब्दी महामहोत्सव के अवसर पर श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में व स्वामी परमेश्वरानन्द सरस्वती (उड़िया बाबा)के मुख्य संरक्षत्व में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित 54 कुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए बुधवार को भव्य व विशाल कलश यात्रा गाजे-बाजे,हाथी,घोड़ा व ऊंट के साथ निकाली गई।कलश यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु भक्तों ने हनुमानगढ़ी मंदिर से जल कलश में भरकर मुख्य बाजार,थाना चौराहा,गोविंदपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।लगभग तीन किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में हजारों की संख्या शामिल पुरुष,महिलाएं,बालक,
बालिकाएं सिर पर जल से भरा हुआ कलश लेकर ॐ नमः शिवाय व बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर सच्चा बाबा आश्रम प्रयागराज से पधारे मुख्य आचार्य डा० गंगाधर पांडेय ने सहयोगी आचार्य गणों के साथ पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश,अरणी मंथन कराया।।वहीँ जंगली बाबा के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भी भारी भीड़ रही।मंदिर में पूजन का कार्य पुजारी सुरेश उपाध्याय,संदीप,रूपेश आदि ने कराया।इस अवसर पर आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय,कठौड़ा धाम के महंत कृष्णदास ब्रह्मचारी,उदासीन मठ से नित्यानन्द,नाल बाबा सत्यनारायण दास,आचार्य राजकिशोर मिश्रा(काशी),अतुल कृष्ण शांडिल्य,छोटेलाल उपाध्याय,सतीश उपाध्याय, राजाराम सहित हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे। समाजसेवियों ने भी कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुजनों को फल व जल का वितरण किया।
इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे चिन्मयानंद बापू का यज्ञ स्थल पर बने प्रवचन पंडाल में एक नवम्बर तक शाम 4 बजे से आठ बजे तक श्रीराम कथा पर प्रवचन भी होगा।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय



No comments