Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फेफना खेल महोत्सव-क्लस्टर पांच का आगाज,वॉलीबॉल में सिंहपुर ने एकौनी को दी 2-0 से मात



गड़वार (बलिया)जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' क्लस्टर पांच का आगाज बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम, बलेजी के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य उपेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुष्प अर्पित कर एवं दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन जहां एथलेटिक्स, बालिका कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल के मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।सीनियर बालक वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबल में सिंहपुर ने एकौनी को 2-0 से मात दिया। सीनियर बालिका कबड्डी में महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज,फेफना ने हॉली पथ कॉन्वेंट स्कूल,सिंहपुर को 30-14 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं सब जूनियर बालिका कबड्डी के फाइनल में उच्च प्राथमिक विद्यालय फेफना ने एसएस पब्लिक स्कूल,बलेजी को 18-12 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में इस्लामिया इंटर कॉलेज,फेफना की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में कुल 9 एवं बालक वर्ग की कबड्डी में कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में हॉलीपथ स्कूल, सिंहपुर ने एसएस पब्लिक स्कूल बलेजी ने 16-7 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती प्राथम,शिल्पी यादव द्वितीय व पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रियंका भारती प्रथम,सलोनी यादव द्वितीय व वर्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में मिथुन गुप्ता, अंकुश व अनमोल सिंह,जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अतितोष, सूरज व अनिकेत यादव ने क्रमशः स्वर्ण रजत व कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को क्रिकेट व रस्साकस्सी के सभी वर्गों तथा जूनियर व सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय,अनूप राय,कवींद्र सिंह यादव,मोहम्मद शमशाद खान, सरदार वर्मा, राधेश्याम यादव, सीमा देवी, नूरजहाँ खातून, यशवंत राय, आशीष तिवारी, गोलू यादव, राजा पटेल,आदि ने निभाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय, सर्वानंद तिवारी, धनंजय गिरी,प्रेम नाथ सिंह,राहुल राय,राजमंगल सिंह,सत्येंद्र वर्मा, प्रेमचंद यादव, सुनील सिंह,मुन्ना सिंह,नरसिंह भारती,राजेश मिश्रा,रिंकू उपाध्याय,कौशल सिंह,गंगेश्वर सिंह, अशोक गुप्ता, गामा सिंह आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments