Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिहार और झारखंड में आए भूकंप के झटके

बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। झटके महसूस होने के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस हुए। झारखंड के धनबाद में भी झटके महसूस हुए। इसके अलावा निकोबार द्वीप पर आज सुबह सात बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिचटर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई।

No comments