आफत की बारिश लेकर आई राहगीरों की सामत, संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त
रेवती (बलिया)। लगातार हो रही आफत की बारिश से रेवती बैरिया मुख्य राजमार्ग के कोलनाला चट्टी से भाखर व दलछपरा जाने वाला संपर्क मार्ग गुरूवार की रात पांच मी चौड़ा तथा 10 मी लंबाई में क्षतिग्रस्त होकर नीचे बैठ गया । जिसके कारण दलछपरा ,श्रीनगर, भाखर , बघमरिया ,खरिका ,कोलेन पांडेय के टोला आदि आधा दर्जन से अधिकग्राम सभाओं के ग्रामीणों को मार्ग बदल कर दूसरे रास्ते से आने जाने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है । इस बारिश के चलते पचरेखा गायघाट से अधैला जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित जय मां इन्टर प्राईजेज राईस मिल की 12 फुट ऊंची बांउन्ड्डी पर जंगली वृक्ष का बड़ा पेड़ गिरने से 200 फीट की लंबाई में पूरी चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई । क्षेत्र के सारे ताल ,तलैया वर्षा के पानी से लबालब भर गये है । भैंसहा,मरौटी ,हडियाकला आदि ग्राम सभाओं के बिन तथा पासवान बस्ती प्रसूत के पानी से घिर गयें । गड़े व पोखरी में पोशे गये मछलियाँ खेतो व नालों में पहुँच गई । जिससे लोग मुफ्त मे मछलिया बटोर रहे है ।
रिपोर्ट अनिल केसरी


No comments