नारी जागरण स्वयं सहायता समूह के नाम से चौबेछपरा उचित दर की दुकान का हुआ चयन
रेवती (बलिया) ग्राम पंचायत चौबेछपरा के उचित दर के दुकान के चयन के लिए पंचायत भवन पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बैठक आयोजित की गई।
ग्राम प्रधान सुनैना तिवारी की अध्यक्षता में दो स्वयं सहायता समूहों के नाम की चर्चा की गई। ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नारी जागरण स्वयं सहायता समूह की आनंदी वर्मा व विकास स्वयं सहायता समूह की मंजू देवी के नाम की चर्चा हुई। वरियता के क्रम में नारी जागरण स्वयं सहायता समूह का चयन उचित दर विक्रेता दुकान के रूप में किया गया। इस दौरान बीडीओ शकील अहमद, सीओ बैरिया आलोक गुप्ता, नायब तहसीलदार बैरिया,थानाध्यक्ष रेवती अनिल कुमार सिंह , पूर्व प्रधान विरेश तिवारी सहित आस पास के थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
रीपोर्ट पुनीत केशरी


No comments