Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खेल खेल में छत से गिरी मासूम, गंभीर


 सिकंदरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के बाराडीह  में छत पर खेल रही 5 वर्षीय बालिका खेलते खेलते नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी लालजी राजभर की 5 वर्षीय पुत्री लाडो गुरुवार की शाम परिवार के बीच छत पर खेल रही थी कि अचानक खेलते खेलते छत के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


By-SK Sharma

No comments