Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिव शक्ति मंदिर में हुआ ध्वज पूजन, मनाया गुरु दक्षिणा पर्व




गड़वार(बलिया)। कस्बे के  शिव शक्ति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुरु-दक्षिणा  उत्सव का कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक दशरथ उपाध्याय ने की,कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर कर अक्षत पुष्प एवं रोरी से पूजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन का बौद्धिक भाषण हुआ। उन्होंने अपने बौद्धिक में कहा संघ अपनी स्थापना के समय से ही गुरु दक्षिणा पर्व मनाता रहा है। हम किसी व्यक्ति विशेष को अपना गुरु नहीं मानते क्योंकि व्यक्ति में समय एवं कालांतर के साथ कुछ विसंगतियां आ सकती हैं, परंतु अपना परम परम पवित्र भगवा ध्वज शताब्दियों से सिंचित सभ्यता एवं संस्कृति के बल से हिंदू राष्ट्र को जीवंत करता रहा है। भगवा ध्वज रामकृष्ण, दक्षिण के चोल राजाओं, सम्राट कृष्णदेव राय शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह और महाराणा रणजीत सिंह की पराक्रमी परंपरा तथा सदा विजयी भाव का प्रतीक रहा है। हमारा भगवा ध्वज सम्राट हर्ष, महाराजा विक्रमादित्य के प्रजा वत्सल राज का द्योतक रहा है। व्यास दधीचि समर्थ गुरु रामदास से लेकर स्वामी रामतीर्थ, स्वामी दयानंद महर्षि अरविंद ,रामकृष्ण विवेकानंद तक का आध्यात्मिक तेज प्रकट होता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनञ्जय सिंह, मनोज मिश्र, संजय गुप्ता,पीयूष श्रीवास्तव, मोहनलाल, शिवप्रसाद      अंजनी गुप्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अंबुज

No comments