Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील भारी बारिश की आशंका




# हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन


रसड़ा (बलिया)। मानसूनी बारिश विदा होने से पहले मानसून एक बार फिर पूरे पूर्वांचल पर मेहरबान हुआ है। मानसूनी हवाओं के जोर पकड़ने से बने टर्फ के कारण गुरुवार की सुबह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बादल झूम झूम के बरस रहें हैं । कई जिलों में सुबह से शुरू हुई बरसात बिना रूके कभी धीमे तो कभी पूरी रफ्तार के साथ जारी है।
इसके चलते बीते 24 घंटे से प्रदेश में सर्वाधिक  बारिश  रिकार्ड हुई जबकि दूसरे नंबर के साथ राजधानी लखनऊ रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मानसूनी टर्फ का जोर बने रहने से पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी किया है।
लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के चलते आज नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत व बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने आदेश जारी किया है। विशेषतौर पर उत्तर पूर्वी प्रदेश में आने वाले इलाहाबाद, बांदा, कौशांबी सुल्तानपुर, रायबरेली व लखनऊ बलिया में मध्यम से भारी बरसात की आशंका जतायी गयी है। मौसम के इस बदले मिजाज से न्यून्तम और अधिकतम पारे के गोता लगाने से सिहरन का एहसास भी रहा।                         

 रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments