Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विनाश की नई इबारत लिखने को आतुर है गंगा की उफनाती लहरें



 रामगढ़, बलिया। गंगा की प्रलंयकारी लहरों ने अपनी विनाश लीला दिखाना शुरू कर दिया है। रामगढ़ के मशहूर मिठाई दुकानदार संजय गुप्ता और रिकूं गुप्ता के घर पर गंगा की प्रचंड लहरें अपना दबाव डाले हुए हैं। जिससे  बाढ़ प्रभावित गांव के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। 
बताते चलें कि पिछले सप्ताह अचानक गंगा की लहरों ने अपने प्रलयंकारी रूप दिखाना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते दुबे छपरा रिंग बंधे को अपने आगोश में ले लिया था। इस प्राकृतिक आपदा सबको झकझोर कर रख दिया, तो वहीं बाढ विभाग अपने रवैया से बाज नहीं आ रहा है। 
 बाढ विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बम्बूक्रेट जहाँ भी डाला जायेगा उसके आगे और पीछे कटान लगना ही है ? उनका ये भी कहना है कि साहब हम लोग क्या करें। ऊपर से दबाव रहता है कि जो हो रहा है वो होने दो बस जनता की सन्तुष्टी के लिए बचाव कार्य करते रहो। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी भी प्रति घंटे गंगा की लहरें 1 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रही है। अगर इसी तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो  गंगा विनाश लीला कर सकती है।  
एक बार पुनः 2 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं,जो अब तक का सबसे भयंकर विनाश लीला होगा। गंगा की लहरें बैक रोलिंग करते हुए कई मकानों को अपने आगोश में ले लिया है। जिसमें हजारों लोग बंजारे की जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। जिनके घर गंगा में विलीन हो गए वे अब बंधे पर ही अपना आशियाना लगाकर जीने को मजबूर हैं। गुरुवार को पहुंचे क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने रामगढ़ के सोनार टोली और बनिया टोली में पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया। उनके साथ हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय और उनके मातहत साथ  पहुंचे थे। उन्होंने सोनार टोली और बनिया टोली के लोगों को बाढ़ की विनाश लीला को देखते हुए आगाह किया कि तत्काल यहां से अपना आशियाना दूसरे जगह ले जाइए अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।


रिपोर्ट रविन्द्र नाथ मिश्र

No comments