Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डीएम ने लिया राहत कार्यों का जायजा, दिया आवश्यक निर्देश



रामगढ़, बलिया ।  बाढ़ पीडितों एवं पशुपालकों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खांगरौत ने आदेशित किया कि भूसा वितरण का वाहन एनएच 31 के किनारे त्रिपाल में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचेगी और वहां पशुओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त भूसा वितरण किया जायेगा। डीएम गुरुवार को बाढ़ राहत कार्यों का जायजा ले रहे थे। 
उन्होंने त्रिपाल में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से हो रही असुविधाओं के बारे में पूछा ऐसे में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने कहा साहब बाढ़ राहत पैकेट तो छोड़िए अब तक हमे त्रिपाल भी नहीं दिया गया, यहाँ तक कि गांव से निकलने के लिए नाव भी उपलब्ध नहीं है। जगदेवा के प्रधानप्रतिनिधि संजय मिश्र ने शिकायत किया कि अठगावां में एक भी नाव नहीं है। टेंगरही प्रधान शुभम सिंह, दयाछपरा प्रधान , गोपालपुर प्रधान मनोज यादव ने शिकायत किया कि नाव वाले आना ही नहीं चाहते है, कह रहे है कि हमारा किराया बहुत बिलम्ब से मिलता है जब तक एडवांस पैसा नहीं मिलेगा हम नहीं जाएंगे। 
मामले में डीएम ने एसएचओ संजय त्रिपाठी को आदेशित किया कि नाव वालों को समझा कर नाव उपलब्ध कराए। यहीं नहीं जिलाधिकारी ने शौचालय वाहन का निरीक्षण के साथ ही एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवा में उपलब्ध दवाओं व जीवन रक्षक इंजेक्शन का भी निरीक्षण किया। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घोषणा के तीसरे दिन तक बाढ़ राहत पैकेट न वितरण किये जाने पर बैरिया एसडीएम व तहसीलदार को फटकार लगाया।डीएम के शख्त होने के बाद दोपहर के बाद केहरपुर से बाढ़ राहत सामग्री वितरण का कार्य शुरू हुआ, जबकि पांडेयपुर में बाढ़ पीड़ितों को शुक्रवार को बाढ़ राहत सामग्री वितरण करने का आश्वासन दिया।


रिपोर्ट रविन्द्र नाथ मिश्र

No comments