Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मछली मारने को लेकर चाकू से गोदा



मनियर, बलिया। थाना क्षेत्र के बहदुरा पुल पर मछली मारने के दौरान सोमवार को दो लोगों के बीच कहा सुनी के बाद चले चाकू बाजी में बहदुरा निवासी राजाराम तुरहा 40 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए आस पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजाराम तुरहा बहादुर पुल पर अन्य साथियों के साथ मछली मार रहे थे। इसी दौरान एक युवक के साथ कहा सुनी होने लगी और बात बिगड़ गयी। मारपीट के दौरान हुई चाकू बाजी में राजाराम तुरहा बुरी तरह से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। गम्भीर स्थिति होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया तो यह भी जाता है कि मारपीट के दौरान बहादुरा निवासी अर्जुन वर्मा 45 वर्ष भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मछली मारने के दौरान मारपीट हुई है आरोपी की तालाश जारी है।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments